ताजा खबर

नगर घड़ी कांप्लेक्स के दुकानदारों को नोटिस, 3 दिन में दस्तावेज दिखाएं
09-Jun-2026 3:36 PM
नगर घड़ी कांप्लेक्स के दुकानदारों को नोटिस, 3 दिन में दस्तावेज दिखाएं

'छत्तीसगढ़' संवाददाता

रायपुर , 9 जून ।  निगम ने शहीद वीरनारायण सिंह परिसर (अभ्यूदय कांप्लेक्स) घडी चौक के  संपत्तिधारकों को 3 दिन के भीतर दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

 उपायुक्त राजस्व डॉ अंजलि शर्मा ने मंगलवार को व्यावसायिक परिसर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने पेश न करने की स्थिति में  कड़ी कार्यवाही क की  चेतावनी दी ।
         उपायुक्त डॉ शर्मा ने नगर निगम जोन 4 में राजस्व वसूली कार्य से संबंधित आवश्यक बैठक ली। इसमें जोन 4 के राजस्व अमले को निगम हित में प्रतिदिन 40 डिमांड नोट बांटने का निर्देश दिया गया। वही संपत्ति धारको को 30 जून तक 6.25 प्रतिशत संपत्तिकर में छुट का लाभ दिलवाने के निर्देश दिये।  जोन अंतर्गत बकायादारो एवं ब्लाक प्रापर्टी के प्रकरणों में नोटिस देने कहा ।


अन्य पोस्ट