ताजा खबर

महंगाई, कांग्रेस ने केंद्र के खिलाफ किया प्रदर्शन
09-Jun-2026 2:33 PM
महंगाई, कांग्रेस ने केंद्र के खिलाफ किया प्रदर्शन

'छत्तीसगढ़' संवाददाता

रायपुर , 9 जून । शहर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को घरेलू गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों के विरोध में मंगलवार पूर्वाह्न  इंडियन आयल  कार्यालय मुख्य द्वार के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया।  इस दौरान शहर अध्यक्ष श्रीकुमार मेनन ने कहा कि मोदी सरकार ने रसोई गैस के दामों में फिर से 29/- रुपए की बढ़ोतरी कर दी है जबकि कुछ समय पहले ही 60/- रुपए रसोई गैस के दाम में बढ़ाए गए थे। ये एक निष्ठुर, निरंकुश सरकार का जनता की जेब काटने का लगातार प्रयास है।  हर परिवार बिना अतिरिक्त आय के नए नए महंगाई के वार झेल रहा है। केंद्र, राज्य और नगर निगम सरकारें किसी न किसी तरह से आम आदमी की जेब पर डाका डालकर उन पर आर्थिक प्रहार करते रही है। आपदा में अवसर ढूँढ रही सरकार ने ऐसे समय में जब अंतर्राष्ट्रीय मार्केट में क्रूड आयल के दाम 117/- से घटकर 90/- डॉलर प्रति बेरल के आस पास पहुंच गए है फिर भी रेट कम करने के बजाय लगातार बढ़ाते जा रहे है। इस प्रदर्शन में पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, कुलदीप जुनेजा पूर्व महापौर प्रमोद दुबे, पूर्व ग्रामीण अध्यक्ष पंकज शर्मा समेत कई नेता कार्यकर्ता शामिल हुए।


अन्य पोस्ट