ताजा खबर

टाउनहाल, सामुदायिक भवनों में सांस्कृतिक समारोह करने का दिया सुझाव
08-Jun-2026 10:33 PM
टाउनहाल, सामुदायिक भवनों में सांस्कृतिक समारोह करने का दिया सुझाव

सामाजिक संगठनों ने निगम को कल्चरल केलेन्डर तैयार करने किया अनुरोध 

रायपुर, 8 जून। निगम में संस्कृति विभाग के अध्यक्ष अमर गिदवानी ने उपायुक्त संस्कृति डॉ अंजलि शर्मा ने  शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों की नगर निगम में बैठक ली। इसमें शहर में संस्कृति  के कार्यों पर चर्चा की और सुझाव लिए। 

सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने बताया कि वे विभिन्न स्थानों को किराये पर लेकर संस्कृति के आयोजन रखा करते हैं। इस पर  गिदवानी ने बताया कि वे इस प्रकार के आयोजन लगातार नगर निगम रायपुर के टाउनहाल, विभिन्न सामुदायिक भवनों में कर सकते है। इससे आयोजन में अधिक लोग आएंगे और अधिक लोग संस्कृति विकास से लाभ उठा सकेंगे। 

सामाजिक संगठनों ने  संस्कृति विभाग की ओर से सांस्कृतिक कल्चरल केलेन्डर तैयार करने का  को सुझाव दिया, ताकि यह सांस्कृतिक आयोजन नियमित हो सकें और आमजनों को इनका अधिक से अधिक लाभ प्राप्त हो सके।


अन्य पोस्ट