ताजा खबर
रविवार रात फंसे 52 नशेड़ी वाहन चालक
08-Jun-2026 9:29 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
ड्रंक एंड ड्राइव कार्यवाही
रायपुर, 8 जून। ड्रंक एण्ड ड्राइव अभियान के तहत रविवार रात पुलिस ने 52 नशेड़ी ड्राइवरों पर कार्रवाई कर उनके वाहन जब्त किए गए।
सतीष ठाकुर एसीपी यातायात के नेतृत्व में तेलीबांधा चौक, पचपेड़ी नाका चौक, भट्ठागांव चौक, टाटीबंध चौक, कालीबाड़ी चौक, जय स्तंभ चौक,भनपुरी चौक एवं पंडरी थाना के सामने चेकिंग प्वाइंट लगाए गए।
इस दौरान शराब पीकर वाहन चलाते 34 कार, 11 मोटर साइकिल, 2 टाटा एस, 4 ट्रक, 1 पिक अप वाहन को पकड़ा गया। इनके विरुद्ध चालान न्यायालय में प्रस्तुत किए जाएंगे ।इस साल अब तक साढ़े पांच महीने में 3365 नशेड़ी वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही की जा चुकी है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


