ताजा खबर

रायपुर अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों ने सांसद अग्रवाल से की मुलाकात
08-Jun-2026 7:08 PM
रायपुर अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों ने सांसद अग्रवाल से की मुलाकात

रायपुर 8 जून। रायपुर जिला अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सोमवार को सांसद बृजमोहन अग्रवाल से उनके निवास पर सौजन्य मुलाकात की। 

सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने सभी  पदाधिकारियों को उनकी शानदार जीत पर बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

इस मुलाकात के दौरान प्रमुख रूप से स्टेट बार काउंसिल के सदस्य  बृजेश पांडेय के नेतृत्व में  अध्यक्ष दिनेश देवांगन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती भारती राठौर, कनिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकान्त पटस्कार, सचिव  राकेश पुरी, कोषाध्यक्ष श्रीमती रानी लक्ष्मी साहू, क्रीड़ा एवं संस्कृति सचिव  युगेश्वर साहू, कार्यकारिणी सदस्य  गुनेश निर्मलकर, सुश्री नेहा राठौर,  योगिराज वर्मा,  अविजीत त्रिपाठी,  विवेक मिश्रा,  आकाश सोनी, सुश्री योगिता धुरंदर, सुश्री अमृता दीक्षित एवं  आकाश जासूजा उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट