ताजा खबर

अमित जोगी पर धार्मिक भावनाएं आहत करने और झूठी एफआईआर दर्ज कराने के मामले में शिकायत दर्ज
08-Jun-2026 4:51 PM
अमित जोगी पर  धार्मिक भावनाएं आहत करने और झूठी एफआईआर दर्ज कराने के मामले में शिकायत दर्ज

'छत्तीसगढ़' संवाददाता

रायपुर , 8 जून । जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के नेता अमित जोगी के खिलाफ धार्मिक भावनाएँ भड़काने, साक्ष्य मिटाने और लोक सेवक को झूठी जानकारी देकर भ्रमित करने के संबंध में एक लिखित शिकायत सौंपी गई है। यह शिकायत  भाजपा आईटी सेल के प्रदेश कार्यालय सहमंत्री शैलेश दीक्षित द्वारा औपचारिक रूप से दर्ज कराई गई है।

श्री दीक्षित ने  अपनी शिकायत में कहा कि 27 मई  को बकरीद (ईद-उल-अजहा) पर  अमित जोगी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से बकरीद की शुभकामनाएँ देते हुए एक पोस्टर प्रसारित किया था। इस पोस्टर में एक बकरी के साथ गाय का भी चित्र शामिल था। उसके बाद इस चित्र को  हटाकर 
बिना गाय वाली नई फोटो पोस्ट कर दी।  श्री दीक्षित ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि सोशल मीडिया और फेसबुक/मेटा के सर्वर से इस एडिट हिस्ट्री की तकनीकी जाँच कर  अमित जोगी के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम, धार्मिक भावनाएं भड़काने, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने तथा लोक सेवक को झूठी सूचना देने की सुसंगत धाराओं के तहत कड़ी कानूनी और उचित कार्रवाई करने का आग्रह किया है।


अन्य पोस्ट