ताजा खबर

एक कार और ट्रक भिड़े कोई हताहत नहीं
08-Jun-2026 4:49 PM
एक कार और ट्रक भिड़े कोई हताहत नहीं

'छत्तीसगढ़' संवाददाता

रायपुर , 8 जून । राजधानी रायपुर के टिकरापारा इलाके के भाठागांव रिंग रोड पर सोमवार को तेज रफ्तार  एक कार और ट्रक के बीच टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर की आवाज दूर तक सुनाई दी ।

 प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार और ट्रक दोनों तेज गति से चल रहे थे। इसी दौरान  दोनों वाहन आमने-सामने भिड़ गए। टक्कर के बाद सड़क पर यातायात बुरी तरह प्रभावित हो गया और रिंग रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। कुछ समय तक लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।


अन्य पोस्ट