ताजा खबर
राजिम से रायपुर आ रहे दोस्तों को लोगों को लूटने वाले दो गिरफ्तार
07-Jun-2026 8:22 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 7 जून। डेढ़ माह पूर्व अभनपुर के ग्राम केन्द्री स्थित यात्री प्रतिक्षालय पास बाइक सवार को लूट कर फरार हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें एक नाबालिग भी है।
पुलिस के अनुसार आकाश कुमार तिवारी 02 मई की रात अपने मित्र के घर बाइक से राजिम से रायपुर आ रहा था। रात करीब 12.30 बजे ग्राम केन्द्री के बस स्टाप यात्री प्रतिक्षालय के पास रूककर लघुशंका किया । उसके बाद यात्री प्रतिक्षालय में बैठकर पानी पी रहा था, उसी समय अभनपुर की तरफ से एक सफेद काला रंग के पल्सर बाइक से आए दो अज्ञात लड़के उसके पास आये और माचिस मांगे। तो वह उन व्यक्तियों को माचिस दिया, फिर उसके बाद गांजा मांगा । आकाश ने नहीं होना बताया।
उसके बाद दोनों जबरदस्ती उसे खींचते हुए यात्री प्रतिक्षालय के पीछे खेत में ले गये, खेत में ले जाकर दोनों व्यक्ति जान से मारने की धमकी देते हुए खेत में गिराकर आकाश के दाहिने हाथ के अंगुली में पहने सोने की दो अंगुठी, एवं गले में पहने एक सोने की चेन लूटकर भाग गये। इस रिपोर्ट पर अभनपुर पुलिस धारा 309(4), 351(2) दर्ज कर तलाश कर रही थी।
पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर नजर रखने के साथ ही मुखबिर भी सक्रिय ऐसी लूट के पुराने आरोपियों की भी तस्दीक कर रही थी।
इसी दौरान मिली जानकारी पर पुराने आरोपी राखी भेलवाडीह निवासी धर्मेन्द्र टंडन उर्फ लल्ला उर्फ हटेला को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने अपने एक नाबालिग साथी के साथ लूट स्वीकार किया। इस पर उसे भी पकड़ा गया।
दोनों को गिरफ्तार कर कब्जे से लूट में इस्तेमाल पल्सर मोटर सायकल कीमत 1,50,000/- रूपए जप्त कर आरोपी/अपचारी के विरूद्ध कार्यवाही की गई धर्मेंद्र टण्डन के विरूद्ध पहले भी थाना तेलीबांधा में पिछले साल धारा 309(4), 317(2), 3(5) थाना राखी में 2018 में धारा 394 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध है। थाना राखी के प्रकरण में न्यायालय ने उसके विरूद्ध स्थायी वारंट जारी किया गया था ।उक्त दोनों प्रकरणों में भी धर्मेंद्र टण्डन की गिरफ्तारी की जायेगी।*
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


