ताजा खबर
खुद भी झुलसा गंभीर
रायपुर, 7 जून। कार की लंबे समय से मरम्मत से नाराज एक युवक ने गुस्से में आकर अपनी उसे आग के हवाले कर दिया। इस दौरान वह खुद भी आग की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया। जानकारी के अनुसार, आरंग ब्लॉक कॉलोनी वार्ड क्रमांक-5 निवासी गालव सोनकर अपनी टाटा विस्टा कार में आई तकनीकी खराबी के कारण पिछले दो महीने से परेशान थे। उसने कार को स्थानीय गैरेज में मरम्मत के लिए छोड़ा था, लेकिन लंबे समय तक ठीक नहीं हो पाई। वह लगातार गैरेज के चक्कर लगा रहा था।
रविवार को गालव सोनकर का धैर्य टूट गया। वह सीधे गैरेज पहुंचे और अपनी कार को वहीं खड़ा देखकर नाराज हो गया। इस दौरान उसकी गैरेज संचालक से तीखी बहस भी हुई। गुस्से में आकर उसने पेट्रोल की व्यवस्था की और कार पर छिड़काव कर दिया। इसके बाद उन्होंने आग लगा दी। आग लगते ही कार कुछ ही मिनटों में धू-धू कर जलने लगी। देखते ही देखते कार आग की लपटों में घिर गया और काले धुएं का गुबार दूर तक फैल गया। घटना स्थल पर मौजूद लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही आग की तेज लपटों ने गालव सोनकर को भी अपनी चपेट में ले लिया। वह गंभीर रूप से झुलस गए। गैरेज में मौजूद लोगों ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर बताई है और लगातार निगरानी में रखा गया है।


