ताजा खबर

पॉक्सो मामले में 2 गिरफ्तार, चौकी प्रभारी निलंबित
07-Jun-2026 8:14 PM
पॉक्सो मामले में 2 गिरफ्तार, चौकी प्रभारी निलंबित

 खारिज प्रकरण की पुनः जांच करा एसपी ने की कार्रवाई 

'छत्तीसगढ़' संवाददाता

रायपुर , 7 जून ।  धरसींवा थाने के सिलयारी चौकी  में दो माह पहले गुमशुदा बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया। ग्रामीण  एसपी ने इस मामले में जांच में ढिलाई बरतने वाले चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया है। इस मामले में जिला ग्रामीण कांग्रेस के नेता कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया था।

 18 अप्रैल को गुमशुदा बालिका के पिता के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया था । उसकी नाबालिग बेटी 17 अप्रैल से गुम है। इस पर धरसीवा पुलिस 137(2) बीएनएस  दर्ज कर विवेचना कर रही थी। में लिया गया। विवेचना के दौरान गुमशुदा बालिका को ढूंढ लिया गया। उसके बयान के बाद  ही बाल कल्याण समिति एवं  न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर 183 बीएनएसएस का कलमबंद बयान दर्ज कराया गया। इसमें बालिका ने द्वारा किसी भी प्रकार अपराध होने से इंकार किया था। इस प्रकरण खारजी के लिये वरिष्ठ कार्यालय भेजा  गया था। इसी बीच इसी प्रकरण में नाबालिग के दादा का एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें कथित रूप से गठित अपराध को छुपाने के लिए पैसे प्राप्त करते हुए दिखाया गया है। इस आधार पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के द्वारा खारजी प्रस्ताव को अस्वीकार करते हुए पुनः जांच के आदेश दिए। इसमें नाबालिग का कथन दर्ज किया गया, जिसमें की अपराध होना पाये जाने पर 02 आरोपियों को हिरासत में ले कर पूछताछ कर जुर्म कबूल करने पर गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में विवेचना लगातार जारी है। वायरल वीडियो की पुष्टि की जा रही है। अगर किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता पायी जाती है तो पॉक्सो के तहत् उस पर भी कार्यावाही की जाएगी।  इस मामले में चौकी प्रभारी सिलयारी के द्वारा नाबालिग बच्ची के अपहरण जैसे संवेदनशील मामलें को केवल कानूनी नजरियें से देखा गया, जबकि ज्ञात होना चाहिए था कि प्रकरण में लगातार स्थानीय संसूचना व सामाजिक स्तर पर प्राप्त होने वाली सूचनाओं पर संज्ञान लेते हुए अपराधियों की पतासाजी की जाती, किन्तु प्रकरण की गंभीरता के आंकलन में कमियां परीलक्षित होने से चौकी प्रभारी जितेन्द्र दुबे को निलंबित कर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में संबंद्ध करते हुए प्रा.जांच आदेशित किया गया है।


अन्य पोस्ट