ताजा खबर

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने घायलों को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल
07-Jun-2026 7:25 PM
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने घायलों को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल

स्कूटी और ऑटो की टक्कर में 2 हुए थे जख्मी

'छत्तीसगढ़' संवाददाता

सूरजपुर, 7 जून। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आज मानवता एवं संवेदनशीलता का परिचय देते हुए सड़क दुर्घटना में घायल लोगों की मदद कर उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार मंत्री श्रीमती राजवाड़े रायपुर से अपने गृह जिला सूरजपुर के बीरपुर स्थित निवास लौट रही थीं। इसी दौरान अंबिकापुर रेलवे स्टेशन के समीप एक स्कूटी और ऑटो की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना को देखकर मंत्री श्रीमती राजवाड़े तुरंत अपनी गाड़ी से उतरीं और बिना किसी देरी के घायल लोगों की स्थिति का जायजा लिया। उस समय वे अपने काफिले को समाप्त कर एक सामान्य वाहन से यात्रा कर रही थीं, बावजूद इसके उन्होंने संवेदनशीलता दिखाते हुए घायलों को अपनी ही गाड़ी से तत्काल अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की।

मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने मौके पर मौजूद लोगों एवं संबंधित अधिकारियों को घायलों के बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। घायलों को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाने के बाद मंत्री स्वयं दूसरी गाड़ी का इंतजार कर अपने निवास के लिए रवाना हुईं।

स्थानीय लोगों ने मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधि होने के साथ-साथ उन्होंने एक संवेदनशील नागरिक एवं सेवाभावी व्यक्तित्व का परिचय दिया है।


अन्य पोस्ट