ताजा खबर
कुलसचिव कार एक्सीडेंट मामले में उच्च शिक्षा आयुक्त ने जांच बिठाई
07-Jun-2026 11:14 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 7 जून। दुर्ग विश्वविद्यालय के कुलसचिव के कार एक्सीडेंट मामले को संज्ञान में लेते हुए उच्च शिक्षा आयुक्त ने एक जांच समिति गठित की है।
जांच समिति उच्च शिक्षा क्षेत्रीय संचालनालय दुर्ग की अपर संचालक डॉ अनुपमा अस्थाना तथा साइंस कॉलेज दुर्ग के प्राचार्य डॉ अजय सिंह सदस्य होंगे। इस मामले में बता दें कि पिछली 17 फरवरी में हुई कथित कार दुर्घटना में कुलसचिव पर स्वयं कार बनवाकर करीब 24 हजार रुपए से अधिक राशि विवि खाते से विथड्रावल का आरोप है। वह भी परीक्षा निधि खाते से लिए गए।यह छात्रों से ली जाने वाली परीक्षा शुल्क की निधि होती है। जबकि कुलपति ने विवि के वित्त विभाग से जवाब तलब किया था। विभाग ने अभी अपना जवाब पेश नहीं किया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


