ताजा खबर

कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर मनीष सिसोदिया ने कांग्रेस पर क्यों उठाए सवाल
07-Jun-2026 9:28 AM
कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर मनीष सिसोदिया ने कांग्रेस पर क्यों उठाए सवाल

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के बाद आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया ने कांग्रेस पर सवाल उठाए हैं.

उन्होंने शनिवार को एक्स पर लिखा, "देश का जेन ज़ी और नौजवान मोदी सरकार से दुखी हैं. लेकिन आज जब हज़ारों युवा शिक्षा मंत्री का इस्तीफ़ा मांगने जंतर-मंतर पहुँचे तो कांग्रेस ने इन युवाओं का बुरी तरह से मज़ाक उड़ाया."

उन्होंने कहा, "सीबीएसई, नीट, सीयूईटी जैसी तमाम परीक्षाओं को मोदी जी ने बर्बाद कर दिया, लेकिन कांग्रेस और उसके सिपहसलार इस बात से दुखी है कि देश का युवा कांग्रेस का झंडा उठाए बिना अपनी आवाज़ उठाने लगा है. इसलिए आज कांग्रेस नेता, इनके समर्थक ट्विटर नेता और समर्थक पत्रकार दिनभर इन युवाओं का मज़ाक उड़ाते रहे."

मनीष सिसोदिया ने कहा, "एक भी कांग्रेस नेता ने नहीं बोला कि वो इनकी माँग के साथ हैं."

कॉकरोच जनता पार्टी ने शनिवार को जंतर-मंतर में प्रदर्शन किया.

इस बीच यूथ कांग्रेस ने भी शनिवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद प्रधान के इस्तीफ़े की मांग करते हुए प्रदर्शन किया. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट