ताजा खबर
कुवैत में बैठे पति पर रायपुर में एफआईआर कराई थी पत्नी ने
रायपुर, 6 जून। राजधानी में तीन तलाक का मामला सामने आया है। कुवैत से पति ने कॉल कर अपनी पत्नी को तीन बार तलाक-तलाक-तलाक बोलकर रिश्ता तोड़ दिया। आरोपी को सिविल लाईन पुलिस नागपुर से पकड़ लाई है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी के समय उसने पुलिस टीम के साथ झूमा झटकी बदतमीजी की। वहीं उसकी मां ने, बच्ची को लेकर भाग गई है। उसके रायपुर लाने की खबर पर तलाकशुदा पत्नी एक बच्ची को लेकर थाने पहुंची थी।
पत्नी ने आरोप लगाया हैं कि पति मोहम्मद शाहिद रजा (42 वर्ष) के तीन तलाक कहते ही ससुराल वाले भी उसे घर से भी बाहर निकल दिए। पीड़िता के दो बच्चे है, जिन्हें लेकर अब पीड़िता ने सिविल लाइन थाने में पति के खिलाफ शिकायत कर मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है।
सिविल लाइन पुलिस के अनुसार राजातालाब निवासी 36 वर्षीय पीड़िता का 19 दिसंबर को उसका विवाह नागपुर में मुस्लिम रीति-रिवाज व दोनों परिवारों की सहमति से मोहम्मद शाहिद रजा 42 वर्ष निवासी चौरसिया कॉलोनी, मस्जिद रायपुर के साथ हुआ था। विवाह के कुछ समय बाद पति कुवैत में नेटवर्किंग एवं साइबर क्षेत्र में काम करने चला गया। विदेश में रहने के कारण वे अधिकांश समय परिवार से दूर रहेत थे और वैवाहिक दायित्वों का निर्वहन नहीं कर रहे थे।
पीड़िता ने बताया कि छुट्टियों में भी मोहम्मद शाहिद रजा भारत नहीं आते थे और न ही वैवाहिक संबंधों को सामान्य बनाए रखने का कोई प्रयास करते थे। दोनों के दो बच्चे भी है।
मोबाइल कॉल पर तीन तालाक
पीड़िता ने पुलिस में दी शिकायत में आगे बताया कि 1 नवंबर 2025 को लगभग दोपहर 3 बजे पति ने कॉल किया। इस दौरान वो रिश्ते में भाई के घर में थी। इसी दौरान पति ने कॉल कर गाली-गलौज की और सीधे तीन बार तलाक-तलाक-तलाक कह दिया। इसके बाद रिश्ता खत्म कहते हुए फोन भी काट दिया।
पीड़िता ने बताया कि पति को कॉल कर मायके पक्ष के लोगों ने समझाने की बहुत कोशिश की, लेकिन पति ने उनसे भी गाली-गलौज करते हुए फोन काट दिया। पति के तीन तलाक कहते ही ससुराल पक्ष के लोगों ने भी 'पराई औरत' कहते हुए घर से निकाल दिया।
पीड़िता ने जब पति से कह कि वो पुलिस से शिकायत करगी तो आरोपी रायपुर आकर उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की और अंजाम भुगतने की धमकी भी दी। पति के खौफ के चलते पीड़िता छुप-छुपकर रह रही है।
पति की प्रताड़ना से तंग आकर पत्नी ने अब सिविल लाइन थाने में लिखित शिकातय दर्ज करवाई है। पीड़िता की शिकायत के बाद मामले में पुलिस आगे की जांच कार्रवाई में जुट गई है।


