ताजा खबर

सीएम के दौरे से पहले कांग्रेस का प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं को रोककर तहसीलदार ने लिया ज्ञापन
06-Jun-2026 3:01 PM
सीएम के दौरे से पहले कांग्रेस का प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं को रोककर तहसीलदार ने लिया ज्ञापन

किसानों के मुद्दों पर कांग्रेस का घेराव प्रयास
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
गरियाबंद, 6 जून।
आज मुख्यमंत्री के गरियाबंद दौरे से पहले जिले की राजनीति गरमा गई। शनिवार दोपहर को जिला कांग्रेस कमेटी भवन से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए सात सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने निकले थे कि कुछ दूरी पर पुलिस जवानों ने रोक दिया, जहां तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
कांग्रेस ने ज्ञापन के माध्यम से आरोप लगाया कि प्रदेश में किसान खाद-बीज की कमी, लंबित सीमांकन प्रकरणों और बढ़ती कृषि लागत से परेशान हैं, लेकिन सरकार समाधान करने में विफल रही है। ज्ञापन में पैरी-घुम्मर नहर परियोजना को शीघ्र पूरा करने, खरहरी हादसे के घायलों को आर्थिक सहायता और बेहतर इलाज देने, गरियाबंद-छुरा सड़क के चौड़ीकरण तथा जिला अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने की मांग की गई।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री के दौरे से पहले जनता की आवाज दबाने का प्रयास किया गया, लेकिन किसानों और आम लोगों के मुद्दों को लेकर उनका संघर्ष जारी रहेगा। वहीं प्रशासनिक अधिकारियों ने ज्ञापन लेकर शासन तक मांगों को पहुंचाने का आश्वासन दिया है।
 इस दौरान प्रमुख रूप से ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अमित मिरी, संदीप सरकार , महेन्द्र राजपूत,  भानु सिन्हा, रमेश मेश्राम, अमृत पटेल, सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
 


अन्य पोस्ट