ताजा खबर
सोनम वांगचुक ने सीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके को लेकर ये आशंका ज़ाहिर की
06-Jun-2026 9:22 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
लद्दाख़ के पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षाविद सोनम वांगचुक ने कहा है कि एयरपोर्ट पर सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके की गिरफ़्तारी हो सकती है.
सोनम वांगचुक ने शुक्रवार देर रात सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, "अच्छी उम्मीद रखो, लेकिन बुरी स्थिति के लिए तैयार रहो. आइए इस आंदोलन को भारत के इतिहास का सबसे शांतिपूर्ण आंदोलन बनाएं."
उन्होंने आगे लिखा, "ध्यान रखें कि कोई शरारती तत्व गड़बड़ी न करे. कल दिल्ली में मिलते हैं."
इस बीच, अभिजीत दीपके ने कुछ मिनट पहले ही बताया है कि वो लैंड कर गए हैं, उन्होंने समर्थकों से शांतिपूर्ण आंदोलन की अपील की है.
दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. (bbc.com/hindi)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


