ताजा खबर
कॉकरोच जनता पार्टीः दिल्ली पहुंचते ही अभिजीत दीपके ने समर्थकों से की ये अपील
06-Jun-2026 8:25 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने बताया है कि वो दिल्ली में लैंड कर गए हैं. उन्होंने सीजेपी के समर्थकों से कहा है कि 'आंदोलन को प्रेम और शांति से आगे बढ़ाना है.'
अभिजीत दीपके ने एक्स पर लिखा, “लैंड कर चुका हूं. जल्द ही आप सब से जंतर मंतर पर मिलने का इंतज़ार है. किताब और हमारा तिरंगा साथ लाना मत भूलना."
उन्होंने आगे लिखा, "पुलिसकर्मियों को फूल दें, यह करुणा और आभार का प्रतीक होगा. हमें इस आंदोलन को प्यार और शांति के साथ आगे बढ़ाना है."
गौरतलब है कि दीपके की लैंडिंग से पहले ही दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है.
सीजेपी ने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर जंतर मंतर पहुंचने के लिए रवाना हुए लोगों के वीडियो भी साझा किए हैं. (bbc.com/hindi)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


