ताजा खबर

रात टहल रहे युवक पर चाकू से हमला करने वाला गया जेल
05-Jun-2026 9:56 PM
रात टहल रहे युवक पर चाकू से हमला करने वाला गया जेल

रायपुर, 5 जून। देर रात टहल रहे युवक पर चाकू से हमला करने वाले को जेल भेजा गया। उसे रात में ही गिरफ्तार किया गया था।
 
मोह. शादाब कुरैशी द्वारा थाना सिविल लाईन में रिपोर्ट दर्ज कराया था । पुलिस के अनुसार शादाब रात 11.30 बजे अपने मित्रों के साथ दुर्गा मंदिर के सामने, पटवारी कार्यालय के पास शांतिनगर मोहल्ले में ही अपने दोस्तों के साथ बातचीत करते टहल था। इसी दौरान  उसके पहचान का आदित्य सिंह ठाकुर उर्फ बिट्टू वहां आया और पुरानी बात को लेकर वाद विवाद कर गाली गलौच करने लगा।  मना करने पर गुस्से में तुम कौन होते हो कहकर आज तुझे जान से मार डालूंगा कहते हुए अपने पास रखे चाकू से हत्या करने की नियत से  वार किया। इसमें शादाब को कई जगह चोंट आई है। इस   रिपोर्ट पर सिविल लाईन पुलिस ने धारा 296, 351(2), 109 बी.एन.एस. दर्ज कर  बिट्टू की तलाश शुरू की‌। 
 
इसके कुछ चंद घण्टो में ही  आदित्य सिंह ठाकुर उर्फ बिट्टू को गिरफ्तार कर चाकू, स्कूटी जप्त कर  न्यायिक रिमांड पर भेजा  l 
 
गिरफ्तार आरोपी 
आदित्य सिंग ठाकुर उर्फ बिट्टू मॉडल 27 सिंचाई कालोनी, राजातालाब।

अन्य पोस्ट