ताजा खबर

म्यूल एकाउंट में 9 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी को जेल
05-Jun-2026 8:18 PM
म्यूल एकाउंट में 9 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी को जेल

रायपुर, 5 जून। डीडी नगर पुलिस ने म्यूल अकाउंट के सायबर अपराध 4 मामलों के आरोपी को गिरफ्तार किया गया। गुजरात, ओडिशा एवं आंध्र प्रदेश से ऑनलाइन शिकायतें प्राप्त हुईं थीं।

जांच के दौरान पाया गया कि खाता धारक मानव खत्री  विकास विहार कॉलोनी, रायपुरा, डीडी नगर अपने बैंक खाते का उपयोग सायबर धोखाधड़ी से प्राप्त अवैध राशि जमा कर एवं उसे निकाल उपयोग करता था। जांच में आरोपी के खाते से संबंधित सायबर धोखाधड़ी की कुल 4  शिकायतों में लगभग  9 लाख रुपए की धोखाधड़ी कर चुका था । उसे धारा 317(2), 317(4), 317(5) के तहत न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा।


अन्य पोस्ट