ताजा खबर

जीवन विद्या अध्ययन बिंदु शिविर कल से 13 तक निरंजन धर्मशाला में
05-Jun-2026 8:15 PM
जीवन विद्या अध्ययन बिंदु शिविर कल से 13 तक निरंजन धर्मशाला में

नकारात्मकता को दूर करते हुए जीवन को सकारात्मक बनाने की दिशा में पहल

रायपुर, 5 जून। मध्यस्थ दर्शन सह-अस्तित्ववाद के प्रणेता  ए. नागराज  के विचारों पर आधारित 8 दिवसीय आवासीय जीवन विद्या अध्ययन बिंदु शिविर का आयोजन कल  से 13 जून तक  निरंजन धर्मशाला, वी.आई.पी. रोड में किया गया है। इसमें खुशहाल जिंदगी जीने और परिवार में समृद्धि लाने के विषय पर प्रबोधन होगा। जीवन विद्या के प्रबोधक श्री सोमदेव त्यागी प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चार सत्रों में इस विषय पर संवाद करेंगे।

अभ्युदय संस्थान अछोटी एवं अभिभावक विद्यालय रायपुर व्दारा आयोजित इस कार्यक्रम में देशभर से 150 से अधिक प्रतिभागी शामिल होंगे। आयोजन मंडल के संयोजक डॉ. संकेत ठाकुर ने बताया कि हम सबके जीवन  में नकारात्मकता के बजाय जीवन को सकारात्मक दिशा कैसे मिले। इस पर चेतना विकास मूल्य शिक्षा पर आधारित जीवन विद्या अध्ययन बिंदु शिविर का आयोजन किया गया है। इसमें कोई भी महिला-पुरुष, युवा-बुर्जुर्ग, जाति-पंथ का व्यक्ति शामिल हो सकता है। इसमें प्रबोधन सत्र में शामिल होना पूरी तरह निःशुल्क है। भोजन एवं आवास की सुविधा लेने पर उसका शुल्क रखा गया है।

इस अध्ययन शिविर में संबंध और व्यवस्था की पहचान, मध्यस्थ दर्शन के आधार पर जीवन में संगीतमयता की स्थापना, अध्ययन की आवश्यकता एवं विषय-वस्तु तथा स्वयं की पात्रता एवं योग्यता के विकास जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

इच्छुक प्रतिभागी ऑनलाइन पंजीकरण के माध्यम से अपना नाम दर्ज करा सकते हैं।

शिविर संबंधी अधिक जानकारी के लिए इच्छुक व्यक्ति आयोजकों द्वारा उपलब्ध कराए गए व्हाट्सएप समूह से जुड़ सकते हैं अथवा हर्ष जैन (97709 78900) एवं राकेश कंवर (75063 36797) से संपर्क कर सकते हैं।


अन्य पोस्ट