ताजा खबर
तमिलनाडु: के अन्नामलाई ने बीजेपी से दिया इस्तीफ़ा, पार्टी अध्यक्ष ने किया मंज़ूर
05-Jun-2026 12:01 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
तमिलनाडु के वरिष्ठ बीजेपी नेता के अन्नामलाई ने पार्टी से आधिकारिक तौर पर इस्तीफ़ा दे दिया है. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने उनका इस्तीफ़ा स्वीकार कर लिया है.
के अन्नामलाई तमिलनाडु बीजेपी के अध्यक्ष भी रह चुके हैं.
पूर्व आईपीएस अधिकारी के अन्नामलाई साल 2020 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे.
अन्नामलाई बीते कुछ साल में तमिलनाडु में बीजेपी के बड़े नेताओं में गिने जाते थे. उनका इस्तीफ़ा तमिलनाडु की सियासत के लिए बड़ी घटना मानी जा रही है.
माना जा रहा है कि इस्तीफ़ा स्वीकार होने के बाद अब वो अपनी अगली रणनीति की घोषणा कर सकते हैं, जिनमें एक नई पार्टी बनाने की संभावना भी शामिल है.(bbc.com/hindi)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


