ताजा खबर

कॉकरोच जनता पार्टी से आरजेडी सांसद मनोज झा के जुड़ाव के आरोप पर पार्टी के प्रवक्ता ने दी सफाई
05-Jun-2026 9:00 AM
कॉकरोच जनता पार्टी से आरजेडी सांसद मनोज झा के जुड़ाव के आरोप पर पार्टी के प्रवक्ता ने दी सफाई

सोशल मीडिया पर कई लोग आरोप लगा रहे हैं कि कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सांसद मनोज झा स्पॉन्सर कर रहे हैं.

इस आरोप के बाद सीजेपी के प्रवक्ता सौरभ दास ने इस पर सफाई दी है.

सौरभ दास ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा,"ऐसी बेबुनियाद अफ़वाहें हैं कि राज्यसभा सांसद प्रोफ़ेसर मनोज झा 'कॉकरोच जनता पार्टी' को स्पॉन्सर करते हैं. पूरी तरह से पारदर्शिता बनाए रखने के लिए, मैं यह साफ़ कर देना चाहता हूं कि मेरे ही अनुरोध पर उन्होंने हमें एक ज़रूरी प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए जगह दिलाने की सिफ़ारिश की थी, क्योंकि ऐसी सिफ़ारिश सिर्फ़ कोई सांसद ही कर सकता है."

"प्रोफ़ेसर झा एक जाने-माने शिक्षाविद हैं, और यह बिल्कुल सही था कि मैं उनसे संपर्क करूं, एक ऐसे व्यक्ति के तौर पर जो मुझे और मेरे काम को अच्छी तरह जानता है."

उन्होंने आगे कहा, "प्रोफ़ेसर झा का और न ही किसी और राजनेता का सीजेपी के विचार और फ़ैसले से कोई लेना-देना है. इस तरह से किसी से पार्टी को जोड़ना भ्रामक है और इसे नज़रअंदाज़ किया जाना चाहिए." (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट