ताजा खबर

नेशनल फ़ैमिली हेल्थ सर्वे के ताज़ा आंकड़ों पर कांग्रेस ने बीजेपी को घेरा
05-Jun-2026 8:30 AM
नेशनल फ़ैमिली हेल्थ सर्वे के ताज़ा आंकड़ों पर कांग्रेस ने बीजेपी को घेरा

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने नेशलन फ़ैमिली हेल्थ सर्वे के आंकड़ों को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है.

मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "मोदी सरकार न सिर्फ़ स्वास्थ्य और पोषण के मामले में भारत की महिलाओं और बच्चों के साथ धोखेबाज़ी की है, बल्कि वह जानबूझकर ऐसे अहम आंकड़े को भी छिपाती है, जो उसकी नाकामियों को उजागर करता है.''

उन्होंने आगे लिखा, ''नेशनल फ़ैमिली हेल्थ सर्वे-6 (एनएफ़एचएस-6) के आंकड़ों ने बीजेपी की नाकाबिलियत को पूरी तरह से बेनकाब कर दिया है. हर 5 में से 1 बच्चा गंभीर रूप से कुपोषण का शिकार है. भारत के एक-तिहाई बच्चों का वज़न कम है. 6 से 23 महीने की उम्र के 84% से ज़्यादा बच्चों को पर्याप्त पोषण नहीं मिलता.''

खड़गे ने लिखा है कि 15 से 49 साल की उम्र की 57% महिलाएँ एनीमिया (खून की कमी) से पीड़ित हैं और हर 5 में से 1 महिला कुपोषित है.

मल्लिकार्जुन खड़गे ने सरकार पर आंकड़ों को चुनकर छिपाने, कमज़ोर तबके को उनके हाल पर छोड़ देने का आरोप लगाया.

गौरतलब है कि भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने साल 2023-24 के नेशलन फ़ैमिली हेल्थ सर्वे-6 के आंकड़े जारी किए हैं. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट