ताजा खबर
कांग्रेस पार्टी ने पवन खेड़ा को राज्यसभा चुनावों के लिए कर्नाटक से अपना अपना उम्मीदवार बनाया है.
पवन खेड़ा ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, कर्नाटक जैसे खूबसूरत राज्य से राज्यसभा के लिए नॉमिनेट होना मेरे लिए सम्मान की बात है. मुझे उम्मीद है कि नेतृत्व ने मुझ पर जो भरोसा और विश्वास जताया है, मैं उस पर खरा उतरूँगा.”
पवन खेड़ा ने ख़ुद को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सीपीपी चेयरपर्सन सोनिया गांधी और विपक्ष के नेता राहुल गांधी समेत पार्टी के अन्य नेताओं के प्रति आभार जताया है.
बीते दिनों पवन खेड़ा ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और उनकी पत्नी पर कई गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके बाद वो सुर्खियों में रहे.
खेड़ा के ख़िलाफ़ असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा की एफ़आईआर पर असम पुलिस की अपराध शाखा ने मानहानि, जालसाजी और आपराधिक साजिश का आरोप लगाते हुए एक मामला दर्ज किया था.
कांग्रेस पार्टी ने कर्नाटक से पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और मंसूर अली ख़ान को भी उम्मीदवार बनाया है. इसके अलावा मध्य प्रदेश से मीनाक्षी नटराजन, राजस्थान से नीरज डांगी, तमिलनाडु से प्रवीण चक्रवर्ती और झारखंड से प्रणव झा को अपना उम्मीदवार बनाया है. (bbc.com/hindi)


