ताजा खबर
बुधवार रात 54 नशेड़ी ड्राइवर पर कार्रवाई, वाहन जब्त
04-Jun-2026 8:44 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 4 जून। ट्रैफिक पुलिस ने बुधवार रात ड्रंक एण्ड ड्राइव अभियान में 54 नशेड़ी ड्राइवर पर कार्रवाई कर वाहन जब्त किया। एसीपी सतीष ठाकुर के नेतृत्व में शहर के तेलीबांधा चौक, पचपेड़ी नाका चौक, भट्ठागांव चौक, टाटीबंध चौक, कालीबाड़ी चौक, जय स्तंभ चौक,भनपुरी चौक एवं पंडरी थाना के सामने पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान शराब पीकर वाहन चलाते हुए 35 कार, 05 मोटर साइकिल, 02 टाटा एस, 10 ट्रक, 01 पिक अप 01 ई रिक्शा वाहन को पकड़ा गया। इनके विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम 1988 के प्रावधानों के तहत शराब के नशे में वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इस साल अब तक 3400 से अधिक नशेड़ी वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही की जा चुकी है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


