ताजा खबर
होटल मेज़बान में गन्दगी 50 हजार का जुर्माना
04-Jun-2026 7:52 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 4 जून। निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ तृप्ति पाणीग्रही और जोन 4 कमिश्नर डॉ दिव्या चन्द्रवंशी ने शास्त्री बाजार के समीप होटल मेजबान की स्वच्छता व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान मिली गन्दगी पर होटल संचालक को भविष्य के लिए कड़ी चेतावनी देते हुए 50 हजार रूपये का जुर्माना किया।टीम में इस दौरान ईई शेखर सिंह,एई दीपक देवांगन, जोन स्वास्थ्य अधिकारी वीरेन्द्र चंद्राकर उपस्थित रहे ।
जोन 6 की टीम ने अंतर्गत सिद्धार्थ चौक क्षेत्र टिकरापारा में सड़क पर कचरा फैलाने और डस्टबिन नहीं होने पर दुकान संचालकों को भविष्य के लिए कड़ी चेतावनी देते हुए कुल 5700 का जुर्माना किया गया।वार्ड 49 क्षेत्र में सड़क पर कचरा फैलाने पर कबाड़ी दुकान, नाश्ता दुकान सहित 4 दुकान संचालकों से कुल 11500 रूपए का जुर्माना वसूला गया.
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


