ताजा खबर
दो निर्दलीय भी जीते
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 4 जून। प्रदेश में नगरीय निकायों, और त्रिस्तरीय पंचायतों के उपचुनाव की मतगणना गुरुवार को शांतिपूर्ण ढंग से हुई। नतीजे घोषित कर दिए गए।
नगरीय निकायों में अध्यक्ष के पांच पदों में से तीन पदों में से बम्हनीडीह, शिवनंदनपुर और सहसपुर लोहारा पर भाजपा प्रत्याशी विजयी रहे, जबकि पलारी और घुमका में कांग्रेस प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। पार्षद के 71 पदों में भाजपा ने 39, कांग्रेस ने 30 तथा निर्दलीय उम्मीदवारों ने 2 सीटों पर जीत हासिल की।
त्रिस्तरीय पंचायतों के वार्ड पंच के 107 रिक्त पदों, सरपंच के 34 पदों तथा जनपद सदस्य के 10 पदों के लिए मतदान कराया गया था। मतदान के बाद ही मतगणना कर ली गई थी। विजयी उम्मीदवारों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। रिटर्निंग अधिकारियों ने आधिकारिक परिणाम घोषित कर विजयी प्रत्याशियों को निर्वाचन प्रमाणपत्र सौंपे। निर्वाचन परिणाम घोषित होने के साथ ही संबंधित क्षेत्रों में प्रभावशील आदर्श आचार संहिता को समाप्त करने के आदेश भी जारी कर दिए गए।


