ताजा खबर
सिविल लाइन्स में 7.500 किलो मात्र 75 हजार
रायपुर, 4 जून। तेलीबांधा, सिविल लाइन्स, और उरला पुलिस ने कल कुल 12 किलो गांजा जब्त कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया। तीनों ही थाना पुलिस ने जब्त गांजे की अलग अलग कीमत लगाई है। तेलीबांधा पुलिस ने 2 किलो कीमत
20 हजार और उरला पुलिस ने 2 किलो की कीमत डेढ़ लाख बताया है। सबसे आश्चर्यजनक यह है कि सिविल लाइन पुलिस के जब्त साढ़े सात किलो की कीमत मात्र 75 हजार रुपए है।
सिविल लाइन्स पुलिस ने साईं नगर सुलभ के पास बुधवार दोपहर लंबोदर पटेल 42 को गिरफ्तार कर बोरी में रखा 7.500 किलो गांजा जब्त किया। तेलीबांधा पुलिस ने शताब्दी नगर श्मशान के पास अजय मोटवानी 36 से झोले में रखा 2.186 किलो गांजा,उरला के नउवा तालाब के पास से चंदन नेताम 22 के पास से 2.100 किलो गांजा एयर बैग से बरामद किया। तीनों को 20 बी नार्कोटिक्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है।


