ताजा खबर
7-8 तोला जेवर, 10 लाख नगद पार
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर , 4 जून । चोरों ने लाखों के जेवर और नगदी की बड़ी सेंध लगाई है। खम्हारडीह पुलिस के अनुसार वीआईपी एस्टेट क्षेत्र में स्थित गोल्डन होम्स से सोसायटी में यह वारदात की। सोसायटी के गेट नंबर 2 के पास स्थित हाउस नंबर 22 में यह चोरी की । यहां रहने वाली कारोबारी भरत छाबड़िया और परिजनों की मौजूदगी में ही बुलंद हौसलों के चोर घर के पीछे के वाशरूम की खिड़की के रास्ते घर में घुसे। उन्होंने खिड़की तोड़ा और भीतर कमरे से 7-8 तोला सोना चांदी के जेवर और 10 लाख रुपए नगद ले भागे। थोड़ी देर बाद छाबड़िया परिजन कमरे और वाशरूम गए तब इस चोरी की भनक लगी। भरत ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। इस पर खम्हारडीह पुलिस, क्राइम ब्रांच, की टीम डाग स्क्वायड और एफएसएल की मदद से पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस टीम ने मकान के पीछे बाथरूम के रास्ते की जांच की।
सबसे अहम बात यह है कि भरत छाबड़िया का यह घर विधायक पुरंदर मिश्रा के घर से महज 27-30 कदम की दूरी पर है । मिश्रा के घर के सामने हर समय 2-4 पुलिस सुरक्षा कर्मी तैनात रहते हैं। इनकी आंखों में भी धूल झोंककर चोर अपना काम कर गए। पुलिस आशंका के अनुसार इलाके के पुराने चोरों की तलाश कर रही है।


