ताजा खबर
दो वर्ष पहले हुई थी ठगी
रायपुर, 4 जून। शेयर बाजार में निवेश पर ज्यादा मुनाफे का झांसा देकर एक कालर ने 4 लाख रुपए ठग लिए। दो वर्ष पहले हुई इस ठगी की पीड़ित ने कल रात रिपोर्ट दर्ज कराई।
पंडरी तराई देवेन्द्र नगर निवासी सर्वेश सिंह 45 को 24 अप्रैल 24 की आधी रात अज्ञात व्यक्ति ने काल किया । 9178542451 नंबर विप्रपति नाम के कालर ने ओडिशा से काल किया। उसने सर्वेश को शेयर बाजार में थोड़े निवेश में घर बैठे अधिक मुनाफा कमाने की स्कीम बताया। इस पर उसकी बातों में आकर सर्वेश सिंह ने रकम लगाना शुरू किया। उसने 16 मई तक विप्रपति के बताए खातों में अलग अलग दिन समय पर 4 लाख रुपए ट्रांसफर किए। शुरुआती कुछ मुनाफे के बाद रकम मिलनी बंद हो गई। सर्वेश ने ठगे जाने का अहसास होने पर कल रात देवेन्द्र नगर थाने में धारा 420 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस साइबर सेल की मदद से पड़ताल कर रही है।


