ताजा खबर
बढ़ईपारा की एक किराना दुकान में आधी रात बाद आग
04-Jun-2026 9:29 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 4 जून। बढ़ईपारा स्थित एक किराना दुकान में आधी रात बाद आग लग गई। यह घटना रात 11 बजे दुकान बंद करने के बाद सुबह 5 बजे के पहले किसी समय हुई । आसपास के लोगो ने इसकी सूचना दुकानदार और फायर ब्रिगेड को दी। इस पर आधे घंटे बाद तीन दमकल टीमों ने पहुंच कर आग पर काबू पाया। इस आग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है लेकिन दुकान में भरा सारा सामान जेल कर खाक हो गया। दुकानदार ने कल ही तेल, चावल और अन्य सामान का नया स्टाक भरा था। इसकी कीमत 5 लाख से अधिक बताई गई है। दुकानदार ने किसी भी तरह से किसी रंजिश वश आगे लगाने की शंका से इन्कार किया है। दमकल टीम को शार्ट सर्किट से आग की आशंका है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


