ताजा खबर

बिहार: मुज़फ़्फ़रपुर के प्राइवेट हॉस्पिटल में आग लगने से कई लोगों की मौत
04-Jun-2026 8:37 AM
बिहार: मुज़फ़्फ़रपुर के प्राइवेट हॉस्पिटल में आग लगने से कई लोगों की मौत

बिहार के मुज़फ़्फ़रपुर में एक प्राइवेट हॉस्पिटल के आईसीयू में आग लगने से कई लोगो की मौत हो गई है.

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक़ ज़िले के प्रसाद हॉस्पिटल में यह घटना हुई है.

स्थानीय ज़िलाधिकारी ने बताया है कि हॉस्पिटल के आईसीयू में आग लगने से कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई है.

इस घटना में और भी लोगों के प्रभावित होने की आशंका है और कई ख़बरों में मारे गए लोगों की संख्या क़रीब दस बताई जा रही है, जबकि कई लोग घायल भी हैं. मृतकों और घायलों में से ज़्यादातर हॉस्पिटल में भर्ती मरीज़ बताए जा रहे हैं.

यह घटना गुरुवार तड़के क़रीब 3 बजे की है. आईसीयू में आग लगने के बाद कई मरीज़ों को अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.

ज़िलाधिकारी के मुताबिक़ पहली नज़र में यह घटना शॉर्ट सर्किट की वजह से हुई दिखती है. हालाँकि इस मामले में पूरी जानकारी जांच की बाद ही मिल पाएगी.

कई लोगों ने सोशल मीडिया पर इस घटना की तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें दिख रहा है कि हॉस्पिटल से मरीज़ों को बाहर निकाला जा रहा है. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट