ताजा खबर
आरटीई प्रतिपूर्ति राशि के पुन : निर्धारण के लिए कमेटी बनेगी
03-Jun-2026 7:00 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर , 3 जून । छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल ने आज स्कूल शिक्षा सचिव कमलप्रीत सिंह से से मुलाकात की। श्री सिंह ने प्रतिपूर्ति राशि के पुन : निर्धारण के लिए कमेटी बनाने का निर्देश लोक शिक्षण संचालनालय को दिया है ।प्रतिपूर्ति राशि तय करने के लिए कमेटी बनने के बाद 14 वर्षों से शिक्षक के अधिकार कानून (आर.टी.ई. ) की प्रतिपूर्ति राशि नहीं बढाई गई थी उसको नए सिरे से तय करने के रास्ते खुल गए हैं .श।एसोसिएशन ने अध्यक्ष राजीव गुप्ता, सचिव मोती जैन मुख्यमंत्री विष्णु देव साय स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव को संवेदनशीलता के लिए धन्यवाद दिया है ।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


