ताजा खबर

हाथियों के हमले से वृद्ध महिला की मौत
03-Jun-2026 5:31 PM
हाथियों के हमले से वृद्ध महिला की मौत

'छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायगढ़, 3 जून।
 कुर्कीचोली क्षेत्र में बुधवार दोपहर हाथियों के हमले से एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान चंद्रकला बाई डनसेना पति श्याम लाल निवासी कुर्कीचोली के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुर्कीचोली के पास विचरण कर रहे हाथियों के हमले में आने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
सूचना मिलते ही वन विभाग खरसिया की टीम और छाल पुलिस घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है। अधिकारियों द्वारा मामले की जांच की जा रही है तथा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।


अन्य पोस्ट