ताजा खबर

तहसीलदारों की हड़ताल जारी, प्रदेश भर में प्रदर्शन
03-Jun-2026 1:13 PM
तहसीलदारों की हड़ताल जारी, प्रदेश भर में प्रदर्शन

राजधानी के तहसीलदार तूता में धरने पर 

'छत्तीसगढ़' संवाददाता

रायपुर , 3 जून ।  सीतापुर विधायक और  स्थानीय नायब तहसीलदार तुषार मानिक के बीच जारी विवाद पर कार्रवाई न होने को लेकर कनिष्क प्रशासनिक संघ (तहसीलदारों) का आंदोलन तीसरे दिन भी जारी है । पूरे प्रदेश में करीब 500 तहसीलदार और नायब तहसीलदार हड़ताल में हैं। 28 म‌ई से प्रदेश भर में काम बंद है। 

संघ के अध्यक्ष कृष्ण कुमार लहरे ने बताया कि परसों की चर्चा टूटने के बाद से शासन प्रशासन की और से कोई पहल नहीं की जा रही है। 
 लहरे, का कहना है कि जब तक गिरफ्तारी नहीं होगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा । 

  राजधानी जिले के तहसीलदार भी काम बंद कर तुता धरना स्थल पर प्रदर्शन कर रहे हैं। आज बिलासपुर और दुर्ग संभाग के भी लोग तूता में धरने पर हैं।

संघ का कहना है कि 27  की  घटना केवल एक अधिकारी के साथ हुई व्यक्तिगत घटना नहीं है, बल्कि संपूर्ण राजस्व प्रशासन, न्यायालयीन व्यवस्था एवं विधिसम्मत प्रशासनिक कार्यप्रणाली की गरिमा पर सीधा आघात है।
तृतीय वर्ग संघ के पूर्व प्रांत अध्यक्ष विजय कुमार झा, छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय छात्रावास अधीक्षक संघ,  राजस्व पटवारी संघ ने भी निंदा करते हुए दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं कठोर कार्यवाही की मांग की है।
 तथा छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ की मांगों का पूर्ण समर्थन व्यक्त किया गया है। 

कानूनी कार्रवाई चल रही- साव 

इस बीच डिप्टी सीएम अरूण साव ने कहा कि कानूनी कार्रवाई चल रही है। अधिकारी कर्मचारियों को इंतजार करना चाहिए। वहीं पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने कहा कि अब कोर्ट को स्वयं संज्ञान लेकर कार्रवाई करनी चाहिए।


अन्य पोस्ट