ताजा खबर

नॉर्वे चेस 2026: भारत के प्रज्ञानानंद ने दुनिया के नंबर वन खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन को दूसरी बार हराया
03-Jun-2026 11:09 AM
नॉर्वे चेस 2026: भारत के प्रज्ञानानंद ने दुनिया के नंबर वन खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन को दूसरी बार हराया

भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंद ने मंगलवार को दुनिया के नंबर वन चेस खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन को उनके ही घर में फिर से हराया है.

नॉर्वे चेस 2026 में क्लासिकल गेम में कार्लसन को हराने के बाद प्रज्ञानानंद ने इस बड़े टूर्नामेंट में अपनी दावेदारी मज़बूत कर दी है.

न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, राउंड-रॉबिन टूर्नामेंट में प्रज्ञानानंद अकेले ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने इस साल क्लासिकल गेम में कार्लसन को दो बार हराया है.

विश्व चैंपियन डी गुकेश की ख़िताब जीतने की उम्मीद पहले ही ख़त्म हो गई. 8वें राउंड में वो फ़्रांस के ग्रैंडमास्टर अलीरेज़ा फ़िरोज़जा से हार गए.

इसके बाद वह आठ अंकों के साथ टेबल पॉइंट में सबसे नीचे पहुंच गए. 2024 में विश्व ख़िताब जीतने के बाद से उनका प्रदर्शन निराशाजनक ही रहा है. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट