ताजा खबर

सीबीएसई के नए चेयरपर्सन का एलान, राहुल सिंह के तबादले के बाद इन्हें मिली कमान
03-Jun-2026 8:47 AM
सीबीएसई के नए चेयरपर्सन का एलान, राहुल सिंह के तबादले के बाद इन्हें मिली कमान

केंद्र सरकार ने आईएएस ऑफिसर लोखंडे प्रशांत सीताराम को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) का नया चेयरपर्सन नियुक्त किया है. वरुण भारद्वाज को सचिव बनाया गया है.

यह फ़ैसला उस समय आया जब ऑन-स्क्रीन मार्किंग (ओएसएम) सिस्टम को लेकर विवाद के बीच पुराने पदाधिकारियों को हटा दिया गया.

मंगलवार को ही सीबीएसई के चेयरपर्सन राहुल सिंह और सचिव हिमांशु गुप्ता का ट्रांसफ़र कर दिया गया था.

न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, नए चेयरपर्सन लोखंडे प्रशांत सीताराम 2001 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी हैं. वह एजीएमयूटी (अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिज़ोरम और केंद्र शासित प्रदेश) कैडर से आते हैं, फ़िलहाल गृह मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव हैं.

वहीं, वरुण भारद्वाज साल 2008 बैच के भारतीय सूचना सेवा (आईआईएस) अधिकारी हैं. भारद्वाज वर्तमान में शिक्षा मंत्रालय में निदेशक के रूप में कार्यरत हैं. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट