ताजा खबर
एनटीए ने बताया, तकनीकी ख़राबी से प्रभावित सीयूईटी यूजी परीक्षा 6 और 7 जून को होगी
03-Jun-2026 8:45 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने सीयूईटी (यूजी) 2026 के उन अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा 6-7 जून को कराने की जानकारी दी है, जिनकी परीक्षा तकनीकी समस्या के कारण प्रभावित हुई थी.
एनटीए ने एक्स हैंडल पर तारीख़ों की घोषणा करते हुए बताया कि आधिकारिक पोर्टल से अपडेटेड एडमिट कार्ड डाउनलोड किए जा सकते हैं.
दरअसल, 30 मई को शिफ्ट-1 की परीक्षा के दौरान देश के कई केंद्रों में तकनीकी गड़बड़ी के कारण पेपर समय पर शुरू नहीं हो सका था.
इस कारण 3,765 अभ्यर्थियों की परीक्षा छूट गई थी. अब एनटीए इन 3,765 छात्रों को दोबारा परीक्षा देने का एक मौक़ा दे रहा है. (bbc.com/hindi)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


