ताजा खबर

एक सप्ताह में कुल 154 को जेल, इनमें 61 स्थायी वारंटी
02-Jun-2026 8:48 PM
एक सप्ताह में कुल 154  को जेल, इनमें 61 स्थायी वारंटी

रायपुर, 2 जून। मध्य जोन पुलिस ने एक सप्ताह में कुल 154 व्यक्तियों को जेल भेजा गया। इनमें 61 स्थायी एवं गिरफ्तारी वारंटी शामिल हैं। इनके अलावा 93 संदिग्धों के विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई। वहीं, सार्वजनिक शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के उद्देश्य से 93 संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।

थाना-वार कार्रवाई का विवरण

* थाना कोतवाली – 19
* गोलबाजार – 18
*  मौदहापारा – 10
*  गंज – 36
*  सिविल लाइन – 25
* तेलीबांधा – 34
*  देवेंद्र नगर – 12


अन्य पोस्ट