ताजा खबर

खाद-बीज की कमी नहीं होने देंगे, डीएपी के विकल्प उपलब्ध-साय
02-Jun-2026 5:59 PM
खाद-बीज की कमी नहीं होने देंगे, डीएपी के विकल्प उपलब्ध-साय

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
रायपुर, 2 जून।
सीएम विष्णु देव साय ने कहा है कि पश्चिम एशिया में युद्ध जैसी स्थिति के बावजूद प्रदेश में किसानों को खाद और बीज की किसी प्रकार की बड़ी समस्या नहीं होगी। उन्होंने कहा कि डीएपी उर्वरक की कुछ कमी रह सकती है, लेकिन इसके विकल्प के रूप में एनपीके, एसएसपी, नैनो यूरिया और नैनो डीएपी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार किसानों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं कर रही है। किसानों को किसी भी प्रकार से खाद और बीज की कमी नहीं होने दी जाएगी तथा वैकल्पिक उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है।


अन्य पोस्ट