ताजा खबर

60 एस‌आई थानों में लेंगे ट्रेनिंग 15 सितंबर तक
02-Jun-2026 5:19 PM
60 एस‌आई थानों में लेंगे ट्रेनिंग 15 सितंबर तक

'छत्तीसगढ़' संवाददाता

रायपुर , 2 जून ।   पुलिस कमिश्नरेट में  पदस्थ 60 नए उप निरीक्षक एस‌आई   को अब व्यावहारिक प्रशिक्षण के लिए शहर के विभिन्न थानों में पदस्थ किया गया है। इस संबंध में पुलिस कमिश्नर द्वारा पदस्थापना आदेश जारी कर दिए गए हैं। इस दौरान उन्हें 15 सितंबर तक बीट आरक्षक, रात्रि गश्त, मुल्जिम पेशी, कोर्ट मुहर्रिर, हवलदार गश्त और थानेदार के साथ कनिष्ठ एस‌आई के रूप में काम करना होगा।

इनमें से तीन-तीन SI की पदस्थापना खम्हारडीह, खमतराई, कबीर नगर, गोलबाजार, मोहदापारा, कोतवाली, सिविल लाइन, टिकरापारा, पंडरी, पुरानी बस्ती, राजेंद्र नगर, डीडी नगर, उरला, तेलीबांधा, आमानाका, आजाद चौक और गंज थाना में की गई है। इसके अलावा गुढ़ियारी, मुजगहन, सरस्वती नगर और देवेंद्र नगर थाना में दो-दो SI को प्रशिक्षण के लिए भेजा गया है।


अन्य पोस्ट