ताजा खबर

राष्ट्रीय जनजाति आयोग से प्राप्त 55 बैगा जाति प्रकरण की जांच करेगी संयुक्त टीम
02-Jun-2026 9:06 AM
राष्ट्रीय जनजाति आयोग से प्राप्त 55 बैगा जाति प्रकरण की जांच करेगी संयुक्त टीम

जाति सत्यापन के 11 प्रकरणों में आदेश जारी करने के निर्देश

रायपुर, 01 जून। प्रमुख सचिव आजाक सोनमणि बोरा की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय प्रमाणीकरण छानबीन समिति की बैठक हुई। बैठक में कुल 19 प्रकरणों की समीक्षा एवं सुनवाई की गई, जिसमें कुल 07 प्रकरण सुनवाई हेतु रखे गये एवं 12 प्रकरण विचारार्थ प्रस्तुत किये गए। सुनवाई हेतु रखे गए कुल 07 प्रकरणों में से 04 प्रकरणों पर सुनवाई पूर्ण कर आदेश जारी करने के निर्देश दिए गए, 02 प्रकरणों पर पुनः अवसर प्रदान करने एवं 01 प्रकरण पर पुनः सोशल स्टेटस प्रस्तुत करने हेतु विजिलेंस टीम को निर्देशित किया गया।

बैठक में आयुक्त, आजाक डी. राहुल वेंकट (सदस्य), संचालक, आदिम जाति अनुसंधान  संस्थान श्रीमती हिना अनिमेष नेताम (सदस्य सचिव), संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय  ऋतुराज रघुवंशी (सदस्य), संचालक, भू अभिलेख,  विनीत नंदनवार, संयुक्त संचालक, टीआरटीआई श्रीमती गायत्री नेताम (प्रभारी अधिकारी, जाति जांच प्रकोष्ठ), श्रीमती रमा उइके (सदस्य) सहित जाति जाँच प्रकोष्ठ के  एमानुअल लकड़ा (डीएसपी), जितेन्द्र गुप्ता एवं श्रीमती अंजनी भगत इत्यादि उपस्थित थे।

राष्ट्रीय आयोग से प्राप्त 01 प्रकरण (55 बैगा) पर जीपीएम एवं एसडीएम (राजस्व) मस्तुरी, दोनों जिलों के सहायक आयुक्त एवं उच्चस्तरीय प्रमाणीकरण छानबीन समिति के विजिलेंस सेल द्वारा संयुक्त रूप से प्रकरणों की गहन जांच हेतु संबंधित जिलों में दौरा कर  सत्यापन के निर्देश दिए गए। शेष 04 प्रकरणों पर समिति द्वारा सुनवाई हेतु अवसर प्रदान किये जाने का निर्णय लिया गया। दो प्रकरणों में वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से सुनवाई हुई।


अन्य पोस्ट