ताजा खबर

अनवर ढेबर और टुटेजा से जुड़ी 1 हजार करोड़ से अधिक की संपत्तियां अटैच की
01-Jun-2026 10:46 PM
अनवर ढेबर और टुटेजा से जुड़ी 1 हजार करोड़ से अधिक की संपत्तियां अटैच की

रायपुर, 1 जून। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने आरोपी अनवर ढेबर और हाल में जेल से रिहा हुए पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा से जुड़ी 1 हजार करोड़ से अधिक बाजार मूल्य की संपत्तियां अटैच की है।

ईडी का दावा है कि 2019 से 2023 के बीच आरोपियों ने शराब घोटाला कर 2883 करोड़ रुपए से अधिक की अवैध कमाई की है। इस मामले में कार्रवाई करते हुए विकास अग्रवाल और अनवर ढेबर से जुड़ी कई संपत्तियां अटैच की गई है। रायपुर के ढेबर सिटी समेत कई जमीने ED ने कुर्क किए हैं। गोवा के अंजुना स्थित लग्जरी होटल “वेस्टिन गोवा” को भी अटैच किया गया है।


अन्य पोस्ट