ताजा खबर
पुलिस ने आशुतोष उर्फ छोटू भांडुलकर के जिला बदर की मुनादी की
01-Jun-2026 9:33 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 1 जून। आशुतोष उर्फ छोटू भांडुलकर के जिला बदर की सूचना पुलिस ने मुनादी की। गोबरा नवापारा के बस स्टैंड तिराहा सुभाष चौक चंडी चौक नेहरू घाट सोमवारी बाजार तिराहा नगर पालिका तिराहा रेलवे स्टेशन जैसे सार्वजनिक स्थलों में मुनादी की गई। इससे पहले जिला दण्डाधिकारी रायपुर गौरव सिंह ने पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) रायपुर श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा की अनुशंसा पर आदतन अपराधी आशुतोष उर्फ छोटू भाण्डूलकर 39 के विरुद्ध जिला बदर किया है। उसके खिलाफ 49 प्रकरण दर्ज हैं।छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम, 1990 की धारा 5(ख) के तहत उसे आज से रायपुर, दुर्ग, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद एवं बलौदाबाजार जिलों की राजस्व सीमाओं से बाहर जाने के निर्देश दिए गए हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


