ताजा खबर
रायपुर, 1 जून। पुलिस कमिश्नरेट में नियुक्त 60 नव चयनित उप निरीक्षकों को पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला ने उद्बोधित करते हुए पुलिस सेवा की गरिमा, अनुशासन एवं जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने का संदेश दिया ।
उन्होनें नव पदस्था उप निरीक्षकों को कानून व्यवस्था बनाये रखने, अपराध नियंत्रण, महिला एवं बालको सहित आम नागरिकों के प्रति सकारात्मक एवं सहयोगात्मक व्यवहार अपनाने के निर्देश दिये।
सभी नव चयनित उप निरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से अपने-अपने पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। इन नियुक्तियों से थाना स्तर पर पुलिसिंग को और अधिका प्रभावी नागरिकों को बेहतर पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी।
इस दौरान एसीपी अमित तुकाराम कांबेल, डीसीपी मध्य उमेश गुप्ता , उपायुक्त संदीप पटेल, एडीसीपी डॉ अर्चना झा, तारकेश्वर पटेल राहुल शर्मा आकाश मरकाम, सहायक कमिश्नर निलेश द्विवेदी निरीक्षक अनीष सारथी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


