ताजा खबर

सुप्रीम कोर्ट ने नीट परीक्षा से संबंधित ये याचिका खारिज की
01-Jun-2026 6:52 PM
सुप्रीम कोर्ट ने नीट परीक्षा से संबंधित ये याचिका खारिज की

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को उस याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें नीट-यूजी परीक्षा को कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) यानी ऑनलाइन कराने की मांग की गई थी.

इसका मतलब है कि 21 जून को होने वाली नीट-यूजी की री-टेस्ट परीक्षा पुराने 'पेन-पेपर मोड'(ओएमआर शीट) से ही आयोजित की जाएगी.

लाइव लॉ के मुताबिक, जस्टिस पी.एस. नरसिम्हा और जस्टिस अरविंद कुमार की बेंच, आरजेडी सांसद सुधाकर सिंह की याचिका सुन रही थी. इस याचिका में नीट परीक्षा से जुड़ी कई राहत मांगी गई थीं.

कोर्ट ने मामले को जुलाई तक के लिए टाल दिया. इसका मतलब है कि नीट की दोबारा परीक्षा सीबीटी मोड में कराने की मांग फिलहाल खारिज हो गई. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट