ताजा खबर

जेईई एडवांस में छत्तीसगढ़ के 3 टाप 1000 में
01-Jun-2026 3:40 PM
जेईई एडवांस में छत्तीसगढ़ के 3 टाप 1000 में

एक निजी कोचिंग के 41 सफल 

'छत्तीसगढ़' संवाददाता

रायपुर , 1 जून । आईआईटी में प्रवेश के लिए आयोजित जेईई एडवांस 2026 के  परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। यह परीक्षा इस वर्ष आईआईटी रूड़की ने ली थी। इन परिणामों में छत्तीसगढ़ के  अभ्यर्थियों के प्रदर्शन और कटऑफ से जुड़े महत्वपूर्ण आंकड़े इस प्रकार हैं।परीक्षा में कुल (56,880) उम्मीदवार सफल हुए है। रायपुर के एक निजी  इंस्टीट्यूट  के 41  विद्यार्थियों ने राज्य में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान हासिल किए है। छत्तीसगढ़ से 3 विद्यार्थियों ने शीर्ष (1,000) में अपनी जगह बनाई है।  राज्य के सटीक रैंकर्स और उनके नामों का विवरण जारी होना अभी जारी है। 

नतीजे घोषित होने के साथ ही काउंसलिंग की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इसके माध्यम से छात्र देश की शीर्ष आईआईटी , एनआईटी  और अन्य केंद्रीय संस्थानों में प्रवेश के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।
जेईई एडवांस्ड 2026 के परिणाम के साथ विभिन्न श्रेणियों की कटऑफ भी जारी कर दी गई है। इस वर्ष कई श्रेणियों में क्वालिफाइंग मार्क्स में बढ़ोतरी देखने को मिली है।
यह कटऑफ तय करती है कि कौन-से उम्मीदवार रैंक लिस्ट में शामिल होंगे और काउंसलिंग के माध्यम से आईआईटी में प्रवेश प्रक्रिया में भाग लेने के पात्र होंगे। उम्मीदवारों को केवल कुल न्यूनतम अंक ही नहीं, बल्कि फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स प्रत्येक विषय में निर्धारित न्यूनतम अंक भी हासिल करने होंगे।

इस साल जेईई एडवांस्ड 2026 के नतीजों ने सभी को हैरान कर दिया है। परीक्षा में इस बार कड़ा मुकाबला देखने को मिला, जिसके कारण कटऑफ मार्क्स में करीब 18 अंकों की बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 

कॉमन रैंक लिस्ट (CRL/General) के उम्मीदवारों के लिए प्रत्येक विषय में कम से कम 8 अंक और कुल 92 अंक अनिवार्य हैं।
OBC-NCL और GEN-EWS वर्ग के उम्मीदवारों को प्रत्येक विषय में 7 अंक तथा कुल 82 अंक प्राप्त करने होंगे।
SC, ST और PwD (दिव्यांग) श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए प्रत्येक विषय में 4 अंक और कुल 46 अंक निर्धारित किए गए हैं।
Preparatory Course (PC)  रैंकिंग लिस्ट के लिए प्रत्येक विषय में 2 अंक और कुल 23 अंक जरूरी हैं।


अन्य पोस्ट