ताजा खबर
स्व हरि ठाकुर ने लिखा था गीत
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर , 1 जून । अपनी मधुर आवाज से कई पीढ़ियों को मंत्रमुग्ध करने वालीं दिग्गज प्लेबैक सिंगर सुमन कल्याणपुर का रविवार को 89 साल की उम्र में निधन हो गया.उनके निधन की खबर के बाद से म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।
कल्याणपुर अपने पीछे छह दशकों से ज्यादा की संगीत विरासत छोड़ गई हैं। बहुत कम लोग जानते होंगे कि उन्होंने हिंदी मराठी फिल्मों छत्तीसगढ़ फिल्मों में भी अपना स्वर दिया था।1971 में रिलीज़ हुई ऐतिहासिक छत्तीसगढ़ी फिल्म 'घर द्वार' में उन्होंने अपनी आवाज़ दी थी। इस फिल्म में जमाल सेन के संगीत और हरि ठाकुर के लिखे गीत शामिल थे।उनके द्वारा गाए गए कुछ सबसे लोकप्रिय छत्तीसगढ़ी गीत निम्नलिखित हैं:"झन मारो गुलेल""आज अध-रतिहा मोर फूल बगिया मा" (मोहम्मद रफ़ी के साथ)"सुन सुन मोर मया पीरा के संगवारी रे""गोंदा फुलगे मोरे राजा"इन गीतों में उनकी सुरीली आवाज़ ने छत्तीसगढ़ी लोक संगीत और संस्कृति को एक नया आयाम दिया था।
उनके गाए हिंदी फिल्मों के कुछ चर्चित गानों में
"आजकल तेरे मेरे प्यार के चर्चे", "ना ना करते प्यार तुम्हीं से", "तुमने पुकारा और हम चले आये" जैसे सदाबहार बॉलीवुड हिट और कई अन्य यादगार गीतों को अपनी आवाज दी थी इसके साथ ही उन्होंने इंडियन प्लेबैक सिंगिंग में अपने लिए एक खास जगह बनाई थी. उनके मराठी क्लासिक्स, जिनमें "केतकिच्य बानी तिथे", "संग कढ़ी कलनार तुला" और "निम्बोन्याच्या झाड़माघे" शामिल हैं, संगीत प्रेमियों की पीढ़ियों द्वारा आज भी याद किए जाते हैं.


