ताजा खबर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 1 जून। शहर के बसंतपुर इलाके में सोमवार अपरान्ह को एक मासूम बच्ची खेलते हुए तालाब के गहरे पानी में जाने से उसकी मौत का मामला सामने आया। तत्काल बच्ची को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर करीब 11 से 12 बजे के बीच बसंतपुर वार्ड नं. 46 के रहने वाले शेख पीरू की 3 साल की मासूम साहिब खान घर के आसपास खेल रही थी। इसी दौरान उक्त बच्ची खेलते हुए पास के तालाब तक पहुंच गई। मासूम खेलते हुए तालाब के गहरे पानी में चली गई। जिससे उसके डूबने से मौत हो गई। इधर परिजन द्वारा बच्ची की खोज खबर लेने पर तालाब में डूबने की सूचना मिली। इस घटना के बाद तत्काल मासूम को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मासूम को मृत घोषित कर दिया। इधर मासूम बच्ची के तालाब के पानी में डूबने की घटना से परिजनों व मोहल्ले में शोक का माहौल है। वहीं पुलिस मामले को जांच में लेकर कार्रवाई कर रही है।


