ताजा खबर
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर , 1 जून । केंद्र और राज्य सरकारों ने 30 सितंबर तक के लिए मितव्ययिता का प्लान लागू कर दिया है। इसके तहत रेलवे ने भी देश भर में कुछ ट्रेनों में कटौती की योजना लागू किया है। रायपुर रेल मंडल ने अपनी दो ट्रेनों को एक (मर्ज) कर एक ही ट्रेन चलाने की घोषणा की है। हालांकि रेल मंडल इसे यात्रियों की मांग एवं सुविधा के लिए करना बता रहा है रायपुर रेल मंडल ने 18249/ 18250 रायपुर -कोरबा -रायपुर जो सप्ताह में 4 दिन एवं
18251/18252 रायपुर- कोरबा -रायपुर हसदेव एक्सप्रेस को जो सप्ताह में 3 दिन चलती है। यह ट्रेनें 1 अगस्त से एक होकर 18249 /18250 रायपुर- कोरबा - रायपुर हसदेव एक्सप्रेस के रुप में प्रतिदिन चलाई जाएगी । विभिन्न श्रेणी के 15 एलएचबी कोच के साथ चलाई जाएगी। इस तरह से एक ट्रेन कम होना कहा जा सकता है। इसे वर्तमान ईंधन संकट के मद्देनजर मितव्ययिता के प्लान के तहत किया जाना भी बताया गया है।


